स्व० रेनुका भगत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मुक्तेश्वर महादेव ने कुमाऊँ वारियर्स को 37 रनों से हराया, करन माहरा रहे मुख्य अतिथि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -यहां सेना के नर सिंह स्टेडियम में चल रहे स्व० रेनुका भगत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मुक्तेश्वर महादेव टीम ने कुमाऊँ वॉरियर को हराया। मुख्य अतिथि करन माहरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

सेना के नर सिंह स्टेडियम में आज का मैच मुक्तेश्वर महादेव व कुमाऊँ वॉरियर के मध्य खेला गया। जहाँ मुक्तेश्वर महादेव ने कुमाऊँ वारियर्स को 37 रनों से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच गौरव सिंह (62 रन) बिष्ट रहे।मैच के मुख्य निर्णायक – कमलेश बिष्ट व तुलसा बिष्ट रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि करन माहरा का संजय भगत ने माल्यार्पण और चंदन बिष्ट ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। टूर्नामेंट का आयोजन कमलेश बिष्ट व सौरभ बिष्ट व साथियों द्वारा कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ नगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, चंदन बिष्ट, ज़हूर बक्श, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad