पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

ख़बर शेयर करें -

द्वाराहाट – पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सोनिका नेगी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

इतिहास प्रवक्ता लता अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके जीवन से संबंधित जानकारी छात्राओं को प्रदान की गई।शिक्षिका लता कांडपाल ने नेहरू जी के जीवन दर्शन को छात्रों की समक्ष रखा। बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं के बीच थ्रो,स्पून रेस, संतुलन निर्माण से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई जिसमें मीनाक्षी, सोनिया, प्रियांशी, वैष्णवी, निशा, मिहिका, श्रेया एवं पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय की सभी छात्राओं को शिक्षिकाओं के द्वारा उपहार एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

कार्यक्रम में तनुजा,भावना जोशी, प्रवीणा आर्या, ऋतु उपाध्याय, दीपा उपाध्याय ,सुरभि पंत,रेनू तिवारी, अनीता कोठारी, आलिया सैफी, माया मेहरा, डॉ मंजू रावत, चित्रा पांडे एवं किरन बिष्ट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad