सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2025 ” अभियान के अंतर्गत रानी झील रानीखेत में चलाया गया सफाई अभियान
रानीखेत -सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत द्वारा गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा-2025 ” अभियान के अंतर्गत रानी झील रानीखेत में सफाई अभियान चलाया गया |
भारत सरकार, गृह मंत्रालय के तत्वाधान में व अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के निर्देशन में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत रानी झील रानीखेत में सफाई अभियान चलाया गया | कार्यक्रम का थीम “एक दिन एक घंटा एक साथ” के अंतर्गत बल कार्मिक, छावनी परिषद , स्कूली बच्चे सहित स्थानीय नागरिकों ने इस स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन मानस को स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ – सफाई के प्रति जागरूक करना था | कार्यक्रम में कुनाल रोहिला ( मुख्य अधिशासी अधिकारी) छावनी परिषद, अनिल कुमार जोशी (उप- कमांडेंट), राहुल राय (सहायक कमांडेंट), , स्वास्थ्य निरीक्षक चंदन कुमार, स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक और सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल थे |




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए