कांग्रेस के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निधन पर कांग्रेस जनों में शोक व्याप्त,शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -यहां कांग्रेस कार्यालय में हुई शोक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं क्रमशः
स्व जोधा सिंह बिष्ट (73 वर्ष) और पनी राम (83 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

ग्राम शिलंगी निवासी स्व जोगा सिंह पूर्व में कांग्रेस कार्यालय प्रभारी रह चुके थे वहीं पनीराम पूर्व प्रधान, ग्राम थापला के पूर्व प्रधान थे। दोनों ही कांग्रेस के कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

शोक सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण एवं जनसेवा के कार्यों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों वरिष्ठ साथियों ने जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने और समाज की सेवा करने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किया।उनका निधन केवल उनके परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार की अपूरणीय क्षति है। संगठन ने आज अपने दो अनुभवी, संघर्षशील एवं समर्पित साथियों को खो दिया है, जिसकी कमी सदैव महसूस की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अगस्त लाल साह, विश्व विजय माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, बिसन टनवाल, विनीत चौरसिया, जीतन जयाल, दीप उपाध्याय, भुवन आर्या, संदीप बंसल, प्रमोद कुमार, भुवन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad