नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व सीएम बी सी खंडूड़ी, मुख्यमंत्री ने बताया अपूर्णनीय क्षति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का आज निधन हो गया है, उन्हानें देहरादून स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली है,पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है,ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में दिव्या डांस क्लासेस द्वारा बच्चों के लिए डांस और ड्राइंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, डांडिया नाइट हुई रद्द


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  २३वें‌ दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता
Ad Ad Ad Ad