रानीखेत में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, घरेलू गैस की कीमतें वापस लेने की मांग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक, रानीखेत में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में पहले से ही घरेलू गैस आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। ऐसे में ₹60 प्रति सिलेंडर की अतिरिक्त बढ़ोतरी आम जनता की रसोई पर सीधा असर डालने वाली है। सरकार को आम जनता की परेशानियों को समझते हुए इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और सरकार से गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसकी पहल कांग्रेस नेत्री श्रीमती अलका लांबा द्वारा की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता पवार ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, रजनी जोशी, स्वाति बंसल, रितु अग्रवाल, कंचन आर्या, कुसुम जोशी, कुलदीप बिष्ट, जीतन जयाल, प्रदीप रावत, सुरेन्द्र पवार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।