भूतपूर्व अर्धसैनिक संगठन ताड़ीखेत का गठन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रविवार को भूतपूर्व अर्धसैनिक संगठन ताड़ीखेत का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सुनील चन्द्र बिष्ट अध्यक्ष व‌ जीवन सिंह ‌सचिव चुनें गए। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों और भूतपूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

भूतपूर्व अर्ध सैनिक संगठन ताड़ीखेत के गठन में सर्व सम्मति से अध्यक्ष सुनील चंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, सचिव जीवन सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पांडे, संरक्षक डी के पांडे, उप संरक्षक हीरा सिंह चुने गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा द्वारा की गई। संचालन हीरा सिंह रावत सेवानिवृत्त एसएसबी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

कार्यक्रम में केंद्रीय कल्याण बोर्ड,राज्य कल्याण बोर्ड तथा जिला कल्याण बोर्ड गठन, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने,समस्त जिलों में सीजीएचएस खोलने व झंडा दिवस मनाए जाने की मांग उठी।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

भूतपूर्व अर्ध सैनिक संगठन ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत का माल्यार्पण कर कई वर्षों से लगातार संगठन को सहयोग करने पर आभार प्रकट किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभी भूतपूर्व सैनिकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण

कार्यक्रम में तारा दत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, किशोर चंद उपाध्यक्ष , जगत सिंह अध्यक्ष द्वाराहाट, हरि सिंह नेगी, हीरा सिंह रावत, नारायण सिंह रावत , हर सिंह नेगी ,अनि राम , अंशुल सिंह ,महेंद्र रावत और जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad