काकड़ीघाट में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जनता के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने पानी-सड़क सहित तमाम समस्याएं उठाईं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -‘जन-जन की सरकार, जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत काकड़ीघाट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उठाईं।ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत अधूरे पड़े कार्यों पर भी नाराजगी जताते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि कई स्थानों पर पेयजल योजनाओं का कार्य अभी तक अधूरा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राशन कार्ड में दर्ज पात्र लोगों के नाम काटे जाने के मामले पर भी ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार दीपिका आर्या से क्षेत्र में विशेष शिविर लगाने की मांग की गई। इसके अलावा क्षेत्र की अधूरी सड़कों के शीघ्र निर्माण की भी मांग उठी। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से कई सड़कें अधूरी पड़ी हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। आधार कार्ड के नवीनीकरण और केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई। शिविर में कुल 100 से अधिक समस्याएं विभिन्न विभागों के समक्ष रखी गईं, जिनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर

शिविर में बीडीओ तारा चंद्र, प्रदेश मंत्री व क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला रावत, दीवान सिंह फर्त्याल, हिम्मत सिंह, हरीश परिहार, राजेंद्र सिंह परिहार सहित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad