मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के खिलाफ कांग्रेस करेगी सत्याग्रह -गीता पवार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानीखेत श्रीमती गीता पवार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के केंद्र सरकार के कथित प्रयासों की आलोचना की है।

श्रीमती पवार ने कहा कि भाजपा सरकार देश के इतिहास और महापुरुषों के नाम के साथ छेड़छाड़ कर रही है श्रीमती पवार ने यह भी कहा कि यह देश के राष्ट्रपिता का अपमान है जिसे कांग्रेस जन और देश की जनता किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेगी कांग्रेस नेत्री ने कहा कि गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई और अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया आज उन्हें गांधी जी का नाम योजनाओं से हटाने का कुछ सिद्ध प्रयास किया जा रहा है श्रीमती पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को देश की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के साथी किस व्यापारियों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है उन्हें बस नाम बदलने और इतिहास को मिटाने की चिंता है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी श्रीमती पवार ने कहा कि महापुरुषों और देश के अमर शहीदों के योगदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे लेकिन भाजपा इतिहास को मिटाने की साजिश कर रही है जिसके लिए कांग्रेस देशभर में आंदोलन और सत्याग्रह करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad