कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत रानीखेत में निकाली पद यात्रा,पं.नेहरू का किया भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत रानीखेत नगर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली ।

पूर्वाह्न समय कांग्रेस कार्यकर्ता गाँधी पार्क में एकत्रित हुए उसके बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनकी फोटो पर माल्यार्ण कर चाचा नेहरू को याद किया। तदोपरांत पद यात्रा नगर भ्रमण् के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छावनी परिषद‌ रानीखेत ने चलाया विशेष सफाई अभियान

यात्रा में नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, आंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे क़ातिल ज़िंदा हैं, बहुत हुई महंगाई की मार-अब हटाओ मोदी सरकार, बेरोजगारों को रोजगार दो जैसे नारों और तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता चल रहे थे। कार्यक्रम के प्रभारी नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट थे, और पर्यवेक्षक विश्व विजय सिंह माहरा व त्रिभुवन शर्मा रहे।
कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महेश आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता पडलिया, हरीश आर्या, विश्व विजय सिंह माहरा, प्रमोद पाल, दीवान नेगी, व्यापार मंडल उपसचिव चौरसिया, चंदन बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बा दत्त पंत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, बलवंत नेगी, विनोद पांडेय, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, नीरज कुमार, धीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।नगर यात्रा में महात्मा गाँधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, पण्डित गोविंद बल्लभ पंत, राजीव गांधी आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वाधान में खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का समापन, अधिकांश प्रतियोगिताओं में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत अव्वल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *