केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास
रानीखेत -केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री तथा अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग (सुनखोला) से बैना मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। ₹4.10 करोड़ की लागत से बनने वाली इस 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) का मुख्य उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क तंत्र से जोड़ना है।इस मोटर मार्ग का सुधारीकरण और कोलतार बिछाने का कार्य पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा के समय में भी बचत होगी। क्षेत्र में ग्रामीण सड़क नेटवर्क बेहतर होने से स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा, जिससे पूरे इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने की।इस अवसर पर भाजपा बिनसर मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत , जिला उपाध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्र








केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन