२३वें दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता
रानीखेत -यहां गांधी चौक में आयोजित 23वें दुर्गा पूजा महोत्सव में दूसरे दिन अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।इससे पूर्व ,मां दुर्गा पंडाल में प्रातः कालीन पूजा में आज के यजमान विशम्भर दत्त जोशी एवं श्रीमती रेनु जोशी तथा भुवन चन्द जोशी व श्रीमती मंजु जोशी रहे।
दोपहर में हुई चित्र कला प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग (कक्षा 1से 5 तक)का विषय’मेरा पसंदीदा कार्टून‘, जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक)का विषय ‘सड़क सुरक्षा‘और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक)तक का विषय ‘जलवायु परिवर्तन और हमारा भविष्य‘ रखा गया था।इस अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली,कार्यकारी अध्यक्ष गौरव तिवारी,महासचिव नीरज तिवारी,सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, मां ऩंदा सेवा समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट, नरेश अग्रवाल, जयंत रौतेला,सौरभ अग्रवाल,शेर सिंह राणा, सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।









२३वें दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता
रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध