उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार, आज से फिर बढे़ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम

आज आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. घरेलू LPG की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं. दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो गई है.
बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च को 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपये पर पहुंच गया था.पेट्रोलियम उद्योग के आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में एलपीजी की खपत मासिक आधार पर 9.1 फीसदी गिरकर 22 लाख टन रही, यह अप्रैल, 2021 की तुलना में 5.1 फीसदी अधिक है. मार्च से पहले घरेलू एलपीजी के दाम में पिछले साल 6 अक्टूबर को बदलाव हुआ था.
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न