कार हादसे में दंपति की मौत, पति योगेश पिथौरागढ़ पीडब्ल्यूडी और पत्नी रानीखेत छावनी परिषद में थी कार्यरत
रानीखेत-रविवार की शाम पिथौरागढ़ में जिले में कारखाई में गिरने से दंपति की मौत हो गई। दंपतिबारात से वापस लौट रहे थे।हादसा टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट के पास हुआ ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बजेटी, पिथौरागढ़ निवासी योगेश कुमार पुत्र जीवन राम (उम्र 38 वर्ष) अपनी पत्नी निधिराज आर्या (उम्र 26 वर्ष) के साथ गंगोलीहाट से लोहाघाट गयी बारात में शामिल होने के बाद वापस घर को लौट रहे थे।
सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। अंधेरा और खाई होने की वजह से टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। किसी तरह से शवों को खाई से बाहर निकाला, फिर पुलिस को सौंपा गया।बता दें की योगेश टकाना में पीडब्ल्यूडी और निधि राज रानीखेत छावनी परिषद में कार्यरत थी।
ADVERTISEMENTS




गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन