सांस्कृतिक समिति ने की आगामी कार्यक्रमों घोषणा, अप्रैल में संस्कृति कार्यशालाएं और मई में होगी महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता
रानीखेत -सांस्कृतिक समिति रानीखेत की आज हुई बैठक में आगामी सांस्कृतिक आयोजनों पर चर्चा हुई।बैठक में मई माह में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही अप्रैल माह में स्कूली बच्चों के लिए छोलिया नृत्य और महिलाओं- छात्राओं के लिए ऐपण व रंगवाली पिछोडी़ कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक गायक व रंगकर्मी स्व दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि देते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। फागोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति के सभी परिश्रमी सदस्यों और सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी ने फागोत्सव के आय-व्यय का ब्यौरा समिति सदस्यों के आगे रखा। कथक परीक्षार्थियों के लिए अभ्यास कक्ष की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान अप्रैल माह में स्कूली बच्चों के लिए छोलिया नृत्य कार्यशाला और महिलाओं -छात्राओं के लिए ऐपण ,रंगदारी पिछोड़ी कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया साथ ही मई माह में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता कराने का निर्णय लेते हुए इसमें क्षेत्र की महिला प्रतिभागी टीमों को रामलीला संवाद प्रसंगों के साथ आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राइज मनी व ट्राफी प्रदान की जाएगी। बैठक में तीन नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई।
बैठक में सांस्कृतिक समिति के राजेंद्र पंत,दीपक पंत,संजय पंत, गौरव तिवारी, ज्योति साह, गीता जोशी, विनीता खाती, रीना वर्मा, अभिषेक कांडपाल, सोनू सिद्दीकी,पंकज साह,सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि शामिल रहे।







राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन