गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में उत्तराखण्ड का लोकपर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल में उत्तराखण्ड का लोकपर्व फूलदेई बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गयी। यह पर्व प्रकृति प्रेम, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फूलदेई से जुड़े विभिन्न प्रकार की गतिविधियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने देहली पर फूल अर्पित करने की परंपरा के महत्व को भी दर्शाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ममता नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि फूलदेई का पर्व हमें प्रकृति से प्रेम करने और अपनी लोक परंपराओं को सहेजकर रखने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

अध्यापिका श्रीमती दीपा पाण्डे तथा श्रीमती ममता आर्या ने विद्यार्थियों को इस पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व नई ऋतु के आगमन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा, प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल, श्रीमती ममता नेगी, सुश्री राशी बिष्ट, चीफ़ सेक्रेटरी श्रीमती कल्पना नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती वीना नेगी, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad