चैत्र का आगमन बर्फ की फुहारों से हुआ, स्वर्गपुरी पांडवखोली रविवार रात्रि बर्फ की चादर से ढका

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- चैत्र माह का आगमन स्वर्गपुरी पांडवखोली में बर्फ़ की फुहारों के साथ हुआ। देर रात करीब 11:15बजे आश्रम परिसर और इस ऊंची पर्वत श्रृंखला पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

आध्यात्मिक एवं पर्यटन लिहाज से देशभर में अपनी पहचान बना चुके द्रोणगिरी पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित स्वर्गपुरी पांडवखोली में रविवार को एक बार बर्फबारी देखने को मिली।यूं तो बारिश और बादलों की घनाई के कारण सुबह से ही ठंड का प्रकोप रहा लेकिन रात होते -होते तापमान में गिरावट आई और बर्फ़ की फुहारें गिरने लगी ।रात 11:15 बजे डेढ़ इंच के करीब बर्फ़ गिरी। पूरे आश्रम परिसर को बर्फ की चादर ने अपने आगोश में लेने के कारण पूरा इलाका मनमोहक दृश्य में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ADVERTISEMENTS Ad Ad