बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोली गांव-गांव प्रचार पर, करन माहरा को जिताने की अपील की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: ताड़ीखेत विकास खंड की पूर्व क्षेत्र प्रमुख रचना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जालीखान, मेहरखोला, बिल्लेख आदि गांव में विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के पक्ष में प्रचार किया और घर-घर जाकर वोट मांगे।
इस मौके पर उनके साथ प्रेम अधिकारी, जय बल्लभ उप्रेती, भुवन फर्त्याल, गणेश बेलवाल, ग्राम प्रधान सौला, चंदन, एवं कई बुजुर्ग एवं महिलाएं साथ रहीं।पूर्व क्षेत्र प्रमुख रचना रावत की मौजूदगी में क्षेत्रीय जनता ने करन माहरा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। ठंड और बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोलियां आज सुबह से गांव की पगडंडियां नापती देखी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad