भिकियासैंण में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की परिचय बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

ख़बर शेयर करें -

भिकियासैंण -भारतीय जनता युवा मोर्चा , जिला रानीखेत की परिचय बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा हुई तथा मोर्चा को अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

रविवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल की अध्यक्षता में हुई प्रथम ‘परिचय बैठक’ में मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का परिचय लिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर गंभीर चर्चा हुई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के अनुभव और मार्गदर्शन से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी मोर्चा कार्यकर्ता रानीखेत में युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad