राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में औण दिवस पर वनाग्नि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रानीखेत -औण दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में वनाग्नि से बचाव पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वनाग्नि से वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम एनसीसी, रेड क्रॉस, रोवर रेंजर्स एवं एनएसएस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. जे.एस. रावत ने वनाग्नि के कारणों, प्रभावों एवं बचाव के उपायों पर व्याख्यान देते हुए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। रोवर्स रेंजर्स के डॉ. पी.के. जोशी एवं पारुल भारद्वाज तथा देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त 12 छात्र-छात्राओं ने आपदा प्रबंधन और वन संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड में वनाग्नि एक गंभीर समस्या है, जिसे जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही रोका जा सकता है। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स एवं रेड क्रॉस के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।रोवर रेंजर्स द्वारा अग्निशमन उपकारणों कि जानकारी प्रदान कि गईं।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस प्रभारी डॉ कमला देवी एवं एनसीसी प्रभारी डॉ शंकर कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर डॉ. किरण, डॉ आस्था अधिकारी, डॉ. रेखा भट्ट, डॉ. निर्मला जोशी, एवं नीरज सहित उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने वनाग्नि रोकथाम हेतु सामूहिक शपथ ली। अंत में डॉ सत्यामित्र सिंह ने सभी की सहभागिता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए