रानीखेत में भाजपा के दो दिवसीय पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान एवं संगठन स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी की रीति -नीति पर चर्चा
रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी रानीखेत मंडल के दो दिवसीय पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान एवं पार्टी संगठन स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी की रीति नीति पर चर्चा हुई तथा केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सदस्य प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना से ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है। कार्यकर्ता ने ही आगे बढ़ कर पार्टी का नेतृत्व संभाला है। जबकि अन्य राजनीतिक दलों में परिवारवाद व राज घराने ही शीर्ष नेतृत्व पर काबिज रहते आए हैं।आज भी भाजपा सर्व विकास के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। वक्ताओं ने वर्तमान में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया की ताकत की चर्चा की और कहा कि सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया के सहारे आम जनता तक आसानी से से अपनी बात ले जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सोशल मीडिया के सहारे उपलब्धि और विकास के साथ पार्टी की रीति नीति जनता तक ले जानी चाहिए।कहा कि कांग्रेस ने देश को दशकों तक लूटा और आज भी भाजपा सरकारों के सकारात्मक कार्यों में हस्तक्षेप करने की आदत से बाज नहीं आ रही।
कार्यक्रम में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल , कैलाश भट्ट, अशोक पाण्डे, नरेंद्र भंडारी, विमला रावत, मोहन नेगी,विमल भट्ट, संजय पंत, दीप भगत ,ललित मेहरा नगर अध्यक्ष, उमेश पंत, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, ,दर्शन बिष्ट, रमेश खनायत मंडल प्रभारी, जगदीश अग्रवाल, प्रदीप बिष्ट, मदन कुवार्बी, तनुजा शाह, विमला रेखा पांडे, दीप्ती बिष्ट, सरिता पांडे, भावना पालीवाल,विनोद कुमार, विनोद भार्गव, अरविंद कुमार, महेंद्र सिंह मेहरा, अजय चौहान, महेंद्र पाल, अमित हर्बोला, दिनेश चंद्र, प्रभु दयाल,खजान पांडे, , ऋषभ यादव, दीप चंद्राकर, राजेंद्र बिष्ट, गीता बेलवाल, लता पांडे, भोपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट ,कविता चौहान, बीना बिष्ट, भावना देवी, कृष्णा देवी, नीरज तिवारी, भारत तिवारी, चंद्रशेखर, ध्यान सिंह नेगी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दर्शन मेहरा ने किया।
,







सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए