रानीखेत में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 15जनवरी को,जिले भर से खिलाड़ी करेंगे शिरकत
रानीखेत: अल्मोड़ा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का आयोजन इस बार 15 जनवरी को बी.डी.कॉम्प्लेक्स रूफ, सुभाष चौक रानीखेत में किया जाएगा। इस जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के सचिव नरेश तलरेजा (ब्लैक बेल्ट छठवीं डान) ने बताया कि जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता कैरोगी एवं पूमसे के तहत बालक/बालिका सब जूनियर, कैडेट्स व जूनियर वर्ग में होगी जिसमें जनपद के अल्मोड़ा, रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, ताड़ीखेत आदि स्थानों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ध्यातव्य है कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता विगत तीन दशक से आयोजित होती आई है।
ADVERTISEMENTS




पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला