भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
अल्मोड़ा:अल्मोड़ा जनपद के भतरौजखान थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जैनल-देघाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान 25.240 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹6,31,000 (छह लाख इकतीस हजार रुपये) बताई जा रही है।
9 अक्टूबर की रात जैनल पुल के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। अपने आप को घिरता देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर धारदार हथियारों (पातल) से हमला कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- मुख्तयार सिंह – निवासी: रामनगर, जिला नैनीताल
- गुरमीत सिंह – निवासी: बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर
- जसवंत सिंह – निवासी: बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर
(फरार आरोपी: जगदीश सिंह की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।)
बरामदगी:
- 25.240 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹6.31 लाख)
- तस्करी में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें (सीज की गईं)
- पुलिस टीम पर हमले में प्रयुक्त 02 धारदार पातल
कानूनी कार्रवाई:
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act), आर्म्स एक्ट (Arms Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम गांजे की आपूर्ति के मुख्य स्रोत (सप्लाई नेटवर्क) की सघन जांच कर रही है।



चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान