देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

​

​कालसी (देहरादून): देहरादून जिले की कालसी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कचटा में एक सिरफिरे पति द्वारा अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार (पाथल/दराती) से गला रेतकर दर्दनाक हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के पास ही स्थित एक छानी (गौशाला) में छिपा बैठा था, जिसे राजस्व पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 8 अक्टूबर को कचटा गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज का अपनी 23 वर्षीया पत्नी नीलम के साथ विवाद हुआ। गुस्से और शक के आवेश में आकर मनोज ने घर में रखे धारदार हथियार (पाथल/दर) से नीलम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी साक्ष्य छिपाने और पुलिस से बचने के लिए पास ही बनी एक छानी में जाकर छिप गया।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

​

राजस्व पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी नीलम के चरित्र पर गहरा शक था, जिसके चलते आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी और इसी रंजिश के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान के तहत छिपकर बैठे आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
Ad Ad Ad Ad