जिला पंचायत मोहनरी नीमा कड़ाकोटी ने जी एस एम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत ब्लड बैंक के लिए बासोट में आयोजित किया रक्तदान शिविर
रानीखेत -ज़िला पंचायत सदस्य मोहनरी ,श्रीमती नीमा कड़ाकोटी द्वारा मुख्य बाज़ार बासोट में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत रक्त बैंक हेतु लगाया गया।
रक्तदान शिविर में बासोट और आस -पास युवाओं द्वारा श्रीमती नीमा कड़ाकोटी के साथ मिलकर कुल 13 यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करने वालो में श्रीमती नीमा कड़ाकोटी (सदस्य ज़िला पंचायत 23-मोहनरी ) , महिपाल कड़ाकोटी (सामाजिक कार्यकर्ता ), नंदन रावत, गोपाल कड़ाकोटी, विजय कुमार, गौरव सिंह, सन्नी आर्या, भूपेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान जिहाड़ ),रमेश चंद्रा (पूर्व प्रधान बासोट ), करन सिंह, गोपाल दत्त (पूर्व प्रधान बिनोली ), श्री लक्षमण सिंह (ग्राम प्रधान तया ), मोहित शर्मा आदि शामिल रहे.रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग हेतु आयोजकों का क्षेत्रीय जनता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला