उत्तराखंड में सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 का समापन, रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने 50प्लस आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया

ख़बर शेयर करें -

भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के द्वितीय संस्करण का समापन गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में हुआ। 50 प्लस आयु वर्ग में रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

यह प्रतियोगिता सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना व पारम्परिक यात्रा मार्गो को पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। जिसके तहत 113 किलोमीटर लंबी इस कठिन सहनशक्ति प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने‌ शिरकत की। ओलम्पिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बेनिवाल भी समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  आज रात उत्तरकाशी, यमुनोत्री घाटी और टिहरी में महसूस किए गए भूकंप के झटके; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

प्रतिभागियों को दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न चरणों में अपनी शारीरिक क्षमता, धैर्य और कौशल का प्रदर्शन करना पड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत 16 अप्रैल को बद्रीनाथ में आयोजित एक्सपो के साथ हुई।इसके बाद 17 अप्रैल को हेलंग से गलगोट, 18 अप्रैल को गलगोट से मंडल और 19 अप्रैल को मंडल से उखीमठ तक मैराथन चरण आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

प्रतियोगिता का भव्य समापन गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमन्थन सभागार में आयोजित हुआ। समापन समारोह में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के साथ गढ़वाल स्काउट्स के जवान, विवि के छात्र आदि मौजूद हैं। मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित



ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad