रानीखेत में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में युवा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
रानीखेत। युवा कांग्रेस रानीखेत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रातः जय जवान,जय किसान पार्क तिराहे से शुरू होकर सदर बाजार, जरूरी बाजार होते हुए स्प्रिंग फील्ड में सम्पन्न हुई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी मेंबर) ने अपने संबोधन में कहा कि “बहुत दिनों बाद आज युवा जोश देखने को मिला है। युवा ही देश का भविष्य हैं। राजनीति हो या कोई भी क्षेत्र, युवाओं को बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए।”
कार्यक्रम में अतिथियों क्रमशः रमा माहरा (धर्मपत्नी करन माहरा, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान भी किया।
रैली में नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, महासचिव अरसालन शेख, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत नीरज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण गणेश मावड़ी, कार्यक्रम संयोजक रुद्र माहरा, छात्रा उपाध्यक्ष संध्या रावत, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, पारस खत्री, ललित असवाल, ललित नेगी, नावेद कुरैशी, मोहम्मद कैफ, पंकज किरौला, हर्षित किरौला, दीपेश जोशी, अंजली राज, शिखा राज, विशाल कुवार्बी, यतिन मेहरा, आदित्य कुमार, अभय पवार, अनुज ,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।




सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए