दु:खद- नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीडा़खान के समीप जीप खाई में गिरी, आठ यात्रियों की मौत
नैनीताल– ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों के मरने की खबर है।
नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में 11 लोग सवार बताए गए । खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है।उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया गया है कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।
अपडेट– नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन