सड़क की सही देख-रेख न करने पर लोनिवि के दो अभियंता हुए निलंबित
देहरादून– सरकार ने लोनिवि के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। सचिव लोनिवि पंकज पांडे ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किए।
विजय कुमार, अधिशासी अभियंता (ईई)राजमार्ग खंड हल्द्वानी को भवाली क्षेत्र की सड़कों की स्थिति को सही न रख पाने के मामले में निलंबित किया गया। उन पर भवाली में सितंबर में हाईकोर्ट के तत्वावधान में उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) भवाली के आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़कों की स्थिति सही न रखने का भी आरोप रहा। न ही शासन स्तर की बैठकों में शामिल हुए। ईई अस्थाई खंड ऋषिकेश धीरेंद्र कुमार को जोगीवाला लाडपुर रायपुर रोड सहस्त्रधारा क्रासिंग से होते हुए खैरी मानसिंह के पास सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए