अदबोडा़- भिकियासैंण मार्ग में खाई में गिरा डम्पर, एक की मौत
भिकियासैंण : यहां ग्राम अदबोडा़ -भिकियासैंण मार्ग पर एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भतरौंजखान थानाध्यक्ष संजय पाठक घटनास्थल पर पुलिस टीम और एसडीआरएफ व रानीखेत की फायर सर्विस टीम के साथ पहुंचे। टीम ने राहत बचाव कार्य कर खाई से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ध्योलि धोनी थाना लमगड़ा (अल्मोड़ा) को निकालकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भतरौजखान पहुंचाया ,जहां चिकित्सकों ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मृत घोषित किया।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का शुभारंभ,संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालय कर रहे प्रतिभाग
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ताड़ीखेत में शुरू