जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का उत्साहपूर्वक शुभारंभ
रानीखेत- जे एंड जे सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर और उन्हें शुभकामनाएं देकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन,टीम वर्क तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्थानों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, सामंजस्य और उत्साह का परिचय दिया। अपने सदन के खिलाड़ियों का विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ उत्साहवर्धन किया जिससे माहौल में जीवंतता बनी रही। विद्यालय के खेल प्रभारी दीपक सिंह मेहरा और निर्णायकों ने प्रतियोगिता का सफल संचालन कियाऔर नियमों का पालन करने व खेल भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी सभी मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित किए जाएंगे।





राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन