हल्द्वानी में एक देश, एक विधिन ,समानता के अधिकार की बहाली के तहत अखिल भारतीय समाज मंच AIEF , उत्तराखण्ड की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:यहां बुद्धपार्क मैं आज आम जनता, युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और कार्मिकों के संयुक्त राष्ट्रीय पंजीकृत संगठन संगठन अखिल भारतीय समानता मंच की जिला नैनीताल इकाई का गठन हुआ।

अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड कुमाऊं मण्डल नैनीताल की जनपद कार्यकारिणी के लिए श्री रमेश पाण्डेय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्री जगदीश चन्द्र तिवारी महासचिव श्री देवेन्द्र बोरा, सचिव श्री विजय तिवारी,श्री मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री यतेन्द्र सिंह रावत व कार्यकारिणी सदस्य श्री त्रिलोचन उपाध्याय मनोनीत किए गए। मंडलीय संयोजक श्री धीरेन्द्र कुमार पाठक अखिल भारतीय समानता मंच के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । आज इस कार्यक्रम में श्री जगदीश सिंह बिष्ट, अरविंद मोहन, संगीता जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, डॉ कन्नू जोशी , कैलाश चन्द्र भट्ट , त्रिलोचन उपाध्याय, यतेन्द्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह बोरा, हरीश मटियाली जगदीश तिवारी, राजेन्द्र सिंह बोरा, सुरेश पांडेय, लीलाधर पांडेय, विजय तिवारी, नवीन कांडपाल, धीरेन्द्र कुमार पाठक , उमराव सिंह पडियार, गिरीश पनेरू , मनोज तिवारी, रमेश चन्द्र पाण्डेय, गिरिजेश कांडपाल, चन्द्रशेखर सनवाल , शशि वर्धन अधिकारी आदि राष्ट्रनिष्ठ उपस्थित थे। संगीता जोशी द्वारा संगठनात्मक एकता बल देने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि सामाजिक समानता के परिप्रेक्ष्य में हर वर्ग को मंच से जोड़ने के लिए अतिशीघ्र ही बैठक आयोजित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

महासचिव श्री देवेन्द्र बोरा, सचिव श्री विजय तिवारी व मनोज तिवारी द्वारा कहा गया कि दिये गये दायित्व का का पूर्ण निर्वहन किया जायेगा।
मंडलीय संयोजक श्री धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि जनपद अल्मोड़ा व नैनीताल में कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है । बागेश्वर चंपावत ऊधमसिह नगर पिथौरागढ़ में भी अतिशीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री वी के धस्माना व सचिव श्री जगदीश कुकरेती के दिशानिर्देश पर कार्यकारिणी गठित की जा रही है। सभा वाले कार्यकारिणी के गठन हेतु समानता के वीरों, प्रदेश उपाध्यक्ष , इस बी सी जोशी, शीतल शाह , मनोज पन्त, जे सी बिष्ट आदि का सराहनीय योगदान रहा। जनपदीय कार्यकारिणी गठन पर अखिल भारतीय समानता मंच AIEF उत्तराखण्ड द्वारा समानता के पक्षधर सभी जनों, समर्पित सहयोगियों, नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व पाठक जी को बधाई दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय समानता मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी के धस्माना, प्रांतीय महासचिव श्री जेपी कुकरेती, जेएस बिष्ट, जानेश बोरा , पीके पांडे, जे एस कठायत, एलपी रतूड़ी, मनमोहन सिंह चौहान, हरीश सिंह रजवार ‌, वी डी सती, शिवराज सिंह बिष्ट, जीवन अधिकारी, के डी शर्मा, पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, के एन कांडपाल, विक्रम सिंह झिंक्वाण आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।