भाजपा महिला मोर्चा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर की उप जिला चिकित्सालय में बंद पड़े जन औषधि केंद्र को खुलवाने की मांग
रानीखेत – उप जिला चिकित्सालय में बंद पड़े जन औषधि केंद्र को खोले जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात में महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र लम्बे समय से बंद होने के कारण लोग सस्ती जेनेरिक दवाओं के लाभ से वंचित हैं। केंद्र के बंद पड़े होने से गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को बाजार से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को भी जेनेरिक दवाएं नहीं मिल पा रही। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट से अपने स्तर पर कार्रवाई कर जन औषधि केंद्र का संचालन पुनः शुरू करवाने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता डावर, जिला मंत्री रेखा आर्या, जिला कार्यकारणी सदस्य अन्नू सोनकर मौजूद रहीं।

भाजपा महिला मोर्चा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर की उप जिला चिकित्सालय में बंद पड़े जन औषधि केंद्र को खुलवाने की मांग
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति उन्नयन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता ताड़ीखेत में शुरू