पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में राष्ट्रीय एकता पर्व का रंगारंग समापन, विजेता विद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत दूसरे दिन की शुरुआत एकल शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय नृत्यों से हुई । विद्यालयों द्वारा लोकगाथाएँ एवं पौराणिक आख्यान अभिनय शैली में मंच पर प्रस्तुत किए गए।इसके अलावा आंचलिक समूह लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी मन मोहा।

मंच संचालन करते हुए शांति स्वरूप ने इस प्रतियोगिता के दिशा निर्देशों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। इसके अंतर्गत पांच विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके बाद श्रीमती प्रतीक्षा रावत तथा श्रीमती सुनीता द्वारा पारंपरिक कहानी कथन के विषय में बताते हुए पांच विद्यालयों की आकर्षक लोकगाथाएँ एवं पौराणिक आख्यान अभिनय शैली में मंच पर प्रस्तुत किए गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंत में भारत की सांस्कृतिक विविधता को समेटे हुए पंजाबी, मराठी,कुमाऊनी राजस्थानी कालबेलिया समूह नृत्यों की खूबसूरत वह ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और सबको झूमने हेतु मजबूर कर दिया। इस सत्र का संचालन श्रीमती मेघा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्राइट पब्लिक जूनियर हाई स्कूल चौकुनी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बच्चों ने किया पौधारोपण

मध्याह्न भोजन के उपरांत सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल की उपस्थिति में औपचारिक समापन समारोह का आरम्भ श्री दीपक जोशी के नेतृत्व में हुआ। केंद्रीय विद्यालय बनबसा एवं हल्द्वानी द्वितीय पाली के अध्यापकों क्रमशः श्री राहुल एवं श्री विनय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत की मेजबानी की प्रशंसा की गई।
तदुपरांत निर्णायक मंडल में शामिल रहे निर्णायकों क्रमशः डीसी जोशी,नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, संदीप गोरखा, हाईस्कूल चिलियानौला एवं श्रीमती नीमा आर्य,कथक नृत्यांगना, अल्मोड़ा द्वारा अपने दो दिवसीय अवलोकन साझा करते हुए संगीत और नृत्य की बारीकियों से सभी प्रतिभागियों को रूबरू कराया गया और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
राष्ट्रीय एकता पर्व के परिणामों की घोषणा करते हुए प्राचार्य राकेश कुमार दूबे द्वारा विजेता विद्यालयों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में और अधिक परिश्रम से जुटने की अपील की गई और आशीर्वचन भी दिए गए। उन्होंने अपने वक्तव्य में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपने समस्त स्टाफ का धन्यवाद भी ज्ञापित किया तथा आगन्तुक विद्यार्थियों व शिक्षकों से रानीखेत प्रवास की अच्छी यादें ही साथ ले जाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्य श्री हरिशंकर सैनी के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती निधि, श्रीमती आराधना, कीर्तिबल्लभ, पवन गहतोड़ी,जीवन कुमार, ललित बिष्ट, रविभूषण आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का शुभारंभ,संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालय कर रहे प्रतिभाग
ADVERTISEMENTS Ad Ad