उत्तराखंड सरकार की उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड सरकार की उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जनपदों से चयनित 40 प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण दिनांक 16 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. राहुल चंद्रा, सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत (अल्मोड़ा) ने सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

इस प्रेरणादायी अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिभागी प्राध्यापकों ने प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व के प्रमुख स्थलों— त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद किला, आनंद भवन, खुसरो बाग, सरस्वती घाट, लेटे हनुमान मंदिर तथा इलाहाबाद संग्रहालय का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय, अर्थशास्त्र विभाग एवं विज्ञान संकाय का शैक्षिक भ्रमण कर उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार की नवीन प्रवृत्तियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
शैक्षिक यात्रा के क्रम में प्रतिभागियों ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया तथा सारनाथ में भगवान बुद्ध के ज्ञान और शांति संदेश से प्रेरणा प्राप्त की, जिससे शिक्षकों में नैतिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण के प्रति नई दृष्टि विकसित हुई।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी ने इस सफल आयोजन हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिंह, निदेशक डॉ. वी. एन. खल्ली, उपनिदेशक प्रो. आर. एस. भाकुनी, प्रो. एच. एस. नयाल, डॉ. गोविंद पाठक तथा इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज के यूजीसी एमएमटीटीसी केंद्र के निदेशक प्रो. प्रकाश जोशी सहित समस्त सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केवल औपचारिक यात्रा नहीं होते, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत संगम होते हैं, जो शिक्षकों को नवीन ऊर्जा, व्यापक दृष्टिकोण और नवाचार की प्रेरणा प्रदान करते हैं। यही प्रेरणा भविष्य की पीढ़ियों के उज्ज्वल और सशक्त निर्माण की आधारशिला सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad