सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी की एकतरफा जीत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में कराई जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज का मुकाबला फ्यूचर स्टार क्लब और मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।

मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों 8 विकेट खोकर 493 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
अर्पित कुमार ने दोहरा शतक 207 और आयुष जोशी ने शतक 104 साथ ही विशिष्ट रावत के 45 रन बनाए।
फ्यूचर स्टार क्लब के गेंदबाज नरेंद्र धोनी और सौरभ धोनी ने 2-2 विकेट लिए ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर स्टार क्लब की पूरी टीम 18वें ओवर मे मात्र 39 रनों पर आल आउट हो गयी और 454 रनों से मैच हार गयी।
रानीखेत क्रिकेटर्स के गेंदबाज काव्य जोशी ने 4 और निखिल बिष्ट ने 3 विकेट लिए ।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के बल्लेबाज अर्पित कुमार को दिया गया।

अंपायर की भूमिका में शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, अभिषेक सिंह , दिग्विजय कनवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का अगला मैच शुक्रवार27फरवरी को जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच प्रातः 9:00 बजे से खेला जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad