नेता प्रतिपक्ष उत्तराखण्ड विधानसभा यशपाल आर्य पहुंचे रानीखेत, कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा के पुत्र शोक पर संवेदना व्यक्त की
रानीखेत -शनिवार को रानीखेत आए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा के निवास पहुँचे तथा उनके सुपुत्र स्वर्गीय कार्तिकेय शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।
इस दौरान यशपाल आर्य ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संबल दिया।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।स अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन