आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में ए डब्लू ई एस रेजिंग डे पर उत्साहपूर्ण एवं भव्य आयोजन
रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी रेजिंग डे बड़े ही उत्साह, अनुशासन एवं उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्रॉस कंट्री रेस से हुई, जिसे विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।क्रॉस कंट्री रेस में वरिष्ठ बालिका वर्ग में तनुजा (नंदा देवी सदन) ने प्रथम, भावना रौतेला (कामेट सदन) ने द्वितीय तथा संजना (त्रिशूल सदन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ बालक वर्ग में नैतिक अलमिया (नंदा देवी हाउस) ने प्रथम, अमन राणा (कामेट हाउस) ने द्वितीय तथा मोहित (नंदा देवी हाउस) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके पश्चात विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा (स्पेशल असेंबली) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता एवं देशभक्ति का संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विभाग के छात्रों के लिए लेमन रेस, रस्साकशी, स्प्रिंग बॉल सहित अनेक मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में कैंट स्कूल रानीखेत के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय के हेम चंद्र पंत, ब्रिजेश जोशी,किरण जोशी, कमल पांडे, आशा बिष्ट, गीता लूंठी, रचना सिंह, दीप्ति भंडारी, वैष्णवी, भावना पांडे, भावना बिष्ट, सोनाली, शांति पंत, मेघा कुमारी, मोनिका बिष्ट, कैलाश चंद्र, रश्मि तिवारी, दिनेश पाठक सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का सफल संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सैम हार्वर्ड सिंह तथा भूपेंद्र सिंह परिहार के निर्देशन में किया गया।
अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक स्वर में विद्यालय गान प्रस्तुत किया, जिससे पूरे वातावरण में एकता, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। प्राचार्य कमलेश जोशी ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को खेलों के महत्व एवं अनुशासित जीवन की प्रेरणा दी।





सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए