रानीखेत में भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने के विरोध में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली,विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी
रानीखेत -गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने के विरोध में नगर में जनआक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। रंगोली सम्मेलन स्थल से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पद यात्रा नगर के सदर बाजार , गांधी चौक होकर केमू स्टेशन पर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से अधिक अधिकार और प्रतिनिधित्व दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया। विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिनियम को जल्द और प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की।
इससे पूर्व रंगोली सम्मेलन स्थल पर जन आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना समय की मांग है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।कहा कि विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से लोकतंत्र और मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध है। रैली में विधायक प्रमोद नैनवाल, श्रम संविदा बोर्ड उपाध्यक्ष कैलाश पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल, चन्दन भगत, लीला बिष्ट, छावनी परिषद सदस्य मोहन नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, सुनीता डावर,माया नैनवाल , भूपेंद्र कांडपाल ,दीप्ति बिष्ट ,ध्यान सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण शामिल रहे।








राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन