साईं सावित्री पब्लिक स्कूल गनियाद्योली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
रानीखेत -साईं सावित्री पब्लिक स्कूल, गनियाद्योली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “प्रसिद्ध भारतीय नायक” रखा गया था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों व नायकों के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने वेशभूषा और ओजस्वी संवादों से सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में:प्रथम स्थान – अदिति बिष्ट (रानी लक्ष्मीबाई)द्वितीय स्थान – चिन्मय पांडे (भगत सिंह)ग्रुप-2 में:
प्रथम स्थान – आदित्य सिंह रावत (भगत सिंह)द्वितीय स्थान – पार्थवी रावत (रानी लक्ष्मीबाई)तृतीय स्थान – रौनक सिंह रावत (चंद्रशेखर आजाद) ने प्राप्त किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने सभी प्रतिभागी बच्चों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुश्री राशि नेगी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा जोशी, समस्त अध्यापिकाएं, अभिभावकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

साईं सावित्री पब्लिक स्कूल गनियाद्योली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन