नगर में बढ़ती पालतू व आवारा गौवंश की समस्या को लेकर महिलाएं संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिली,गौशाला निर्माण की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – जरूरी बाजार क्षेत्र की महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ती पालतू एवं आवारा गौवंश की समस्या को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना है कि आए दिन बाजार, सड़कों एवं आवासीय क्षेत्रों में घूम रहे गौवंश के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहीं व्यापारियों एवं राहगीरों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

महिलाओं ने कहा कि एक ओर जहां लोग आवारा गौवंश से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर गौमाताएं भी भूख, प्यास एवं असुरक्षित परिस्थितियों में भटकने को मजबूर हैं। क्षेत्र में गौवंश के लिए स्थायी व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

इसी समस्या के समाधान हेतु मातृशक्ति ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर क्षेत्र में शीघ्र गौशाला निर्माण की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि यदि गौशाला का निर्माण किया जाता है तो गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तथा बाजार एवं सड़कों पर फैल रही अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

महिलाओं ने प्रशासन से जनहित एवं गौ संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदया ने विभागीय कार्यवाही कर जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।इस दौरान हेमा पाण्डे, पुष्पा पाण्डे, ममता पांडेय, शेखर चंद्र, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad