आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के हर्षित एवं शौर्य ने अपनी अभिनव परियोजना से विद्यालय का बढ़ाया मान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के विद्यार्थियों हर्षित एवं शौर्य को उनकी अभिनव स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी परियोजना “पल्स प्रो कॉम्पैक्ट ईसीजी मशीन” को परीक्षण के दौरान 94% सटीकता प्रदर्शित करने के उपरांत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, वैज्ञानिक सोच एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रभावी समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी सफलता युवा नवप्रवर्तकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा समूचे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

इस परियोजना को सुश्री ज्योति नेगी, सुश्री प्रियंका जोशी एवं सुश्री दिव्या पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सफलतापूर्वक विकसित किया गया। उनके प्रोत्साहन, सहयोग एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों के विचार को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ हर्षित एवं शौर्य को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं। विद्यालय परिवार ने उनकी नवाचारी सोच, परिश्रम एवं उत्कृष्टता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad