रानीखेत में अग्निवीर सेना भर्ती रैली जारी, आज ऊधम सिंह नगर जनपद की तहसीलों के 2509 उम्मीदवारों ने लगाई दौड़

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित सेना भर्ती रैली में 30 अगस्त, 2022 को उधम सिंह नगर जनपद की तहसीलों से 3628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। दिन में कुल 2509 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने जताया गहरा शोक

एआरओ अल्मोड़ा के तहत 4 जिलों में (अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर) कुल 30,684 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन के लिए नागरिक प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने जताया गहरा शोक

उत्तराखंड राज्य भर में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जो अग्निवीर बनने और देश की सेवा करने के लिए बहुत उत्साह दिखा रहे हैंI

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी गिरीश वैला के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों ने जताया गहरा शोक
ADVERTISEMENTS Ad Ad