वनाग्नि सिंगोली गांव तक पहुंची, वन कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर पाया गया काबू
रानीखेत – वीरवार की शाम ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सिंगोली ग्राम क्षेत्र के निकट जंगल में भड़की आग गांव तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर बामुश्किल काबू किया।
बीती शाम करीब पांच बजे वनाग्नि सिंगोली गांव तक पहुंच गई जिसकारण करीब पंद्रह परिवारों को आग की जद में आने का खतरा पैदा हो गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा को दी । रात्रि साढ़े सात बजे तक आग ने रौद्र रुप ले लिया।जिसपर ग्रामीणों ने पुनः वन क्षेत्राधिकारी को सूचित किया।उनके द्वारा बताया गया कि वन विभाग के चिलियानौला स्थित पौधालय को अराजक तत्वों द्वारा आग लगाकर नुकसान पहुंचाया गया है वन विभाग कर्मी वहां गए हैं।करीब साढ़े आठ बजे वन कर्मियों की टीम सिंगोली पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वन दरोगा वन होशियार सिंह की अगुवाई में फारेस्ट गार्ड भोपाल मेहता,फायर वाचर अनुज कुमार, जितेन्द्र बिष्ट शामिल थे। जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आग को गांव तक पहुंचने से बचाया। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी व वन कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए