भवाली -रातीघाट बायपास रोड पर महिंद्रा कार खाई में गिरी,पांच श्रद्धालुओं की मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर UP 32 QU 1874 है. बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग सवार थे और सभी श्रद्धालु थे. हादसा गुरुवार दोपहर करीब सवा 2 बजे हुआ. जैसे ही कार के खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी.

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. खाई गहरी होने और रास्ता कठिन होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

रेस्क्यू टीमों ने जोखिम उठाकर खाई में उतरकर सभी शवों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया. स्थानीय लोग भी राहत कार्य में लगातार पुलिस और बचाव दल की मदद करते रहे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad