पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया डॉ प्रतिभा नेगी की पुस्तकों का विमोचन, अब तक अनेक पुस्तकें संपादित कर चुकीं हैं डॉ नेगी

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -आज पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा डॉ प्रतिभा नेगी की दो पुस्तकों “उत्तराखंड में पर्यटन” तथा “उत्तराखंड आर्थिक विकास और सतत भविष्य की दिशा” का विमोचन किया गया।

डा नेगी वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैण में अध्यापन का कार्य कर रही है तथा पूर्व में साठ पुस्तकों को संपादित करवा चुकी हैं। उपर्युक्त पुस्तक में बताया गया कि उत्तराखंड एक बहुत ही सुन्दर प्रदेश है जिसमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन पर्यटन नीति की आवश्यकता है जिससे राज्य की आर्थिकी और ज्यादा मजबूत हो सके। राज्य में कई सुंदर एवं मनमोहक स्थल हैं,जिनको विकसित कर देश विदेश में प्रचारित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

श्री कोश्यारी ने पुस्तक की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के शोध नीति बनाने में बहुत सहायक होते हैं तथा पर्यटन नीति बनाने में लाभ लिया जा सकता है। डॉ प्रतिभा नेगी अभी तक २५ से ज्यादा शोध पत्र कर चुकी हैं जो कई जर्नल्स एवं राष्ट्रीय पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं इस अवसर पर डॉ प्रतिभा नेगी , विजय बौड़ाई एडवोकेट, एस एन बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी एडवोकेट एवं कई अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
Ad Ad Ad Ad