चिलियानौला में महिला दिवस पर महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित, महिलाएं हुई पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा महिलाओं के लिए सांस्कृतिक आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने समूह गायन व नृत्य,भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चिलियानौला स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए समूह गायन व नृत्य व भाषण की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संगीत शिक्षिका शांति पंत ने किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। बतौर अतिथि मौजूद बीडीसी सदस्य व बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कल्पना देवी व अन्य अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में एपीएस की संगीत शिक्षिका शांति पंत और राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक एन के त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक सुचेतना कॉर्डिनेटर सिस्टर लिट्टी रोज, सुपरवाइजर दीपा आर्या, निधि, सरस्वती पंत ,तारी बिष्ट,गीता रौतेला, चिलियानौला व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, सभासद सुंदर सिंह कुवार्बी,मनीष सद्भावना, पूर्व सभासद वीना नेगी ,सुनीता डावर, रेखा आर्या,विनोद जोशी सम्मिलित रहे।मातृशक्ति चिलियानौला ने नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत एवं उनके स्टॉफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad