एनयूजे की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, सतीश जोशी अध्यक्ष गोपाल बिष्ट महासचिव चुने गए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः आज यहां पत्रकारों की बैठक में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की उत्तराखंड इकाई की अल्मोड़ा ज़िला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सभी पदों के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर सतीश जोशी एवं महासचिव पद पर गोपाल सिंह बिष्ट सर्वसम्मति से चुने गए।
कार्यकारिणी गठन के बाद बैठक में नए अध्यक्ष ने संगठन विषयक विस्तृत जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों से साझा की। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर कार्य करते हुए संगठन का विस्तार करने व समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिसमें शासन स्तर पर मुख्यमंत्री मंत्री व सूचना सचिव से मिलकर समस्याओं के निवारण के लिए वार्ता की जाएगी।
इस अवसर पर संगठन की जिला कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल नाथ गोस्वामी, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र पुजारी, सचिव विमल साह, उपसचिव ललित बिष्ट, उप सचिव प्रताप सिंह नेगी, के साथ साथ मुख्य संरक्षक नंद किशोर गर्ग, संरक्षक ललित करगेती, संरक्षक जगदीश चंद्र तिवारी, संरक्षक नवीन भट्ट, संरक्षक चंद्र प्रकाश आर्या, संरक्षक सचिन जोशी, कार्यालय प्रभारी सोनू सिद्दीक़ी व कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार व यशपाल भट्ट को सर्वसम्मति से चुना गया।पत्रकार बलवंत सिंह रावत का नाम प्रदेश कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad