पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत ने चम्पावत के कथित रेप प्रकरण की निन्दा की, कहा निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा मिले
रानीखेत – पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने चम्पावत में हुए नाबालिग के साथ हुए कथित सामूहिक बलात्कार की निन्दा करते हुए दुष्कर्म में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत ने जारी बयान में कहा कि भाजपा के शासन में दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। अधिकांश जगह भाजपा के नेता दुष्कर्म में शामिल रहे हैं। ताज़ा मामला चम्पावत का है जहां सामूहिक बलात्कार के मामले को साजिश में बदलने का काम किया जा रहा है , ऐसे में मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कहा कि चंपावत में भाजपा नेता सहित नामजद तीन लोगों ने अगर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है तो उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए क्यों कि घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली है और मानवता के खिलाफ है।और यदि ये साजिश है तो साजिश कर्ताओं पर कार्रवाई हो। लेकिन इसके लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।
कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा के नेता ही इन कुकृत्यों में शामिल हैं।ऐसा पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट के बाद सामने आया है, दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार ऐसे लोगों को बचाती है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ वे भी सड़कों पर उतरेंगे।



राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी