राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में विद्यालय परिसरों में संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश पर एफ आई आर कराने पर सहमति

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत की एक आवश्यक बैठक आज बीआरसी सभागार ताड़ीखेत में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने की तथा संचालन ब्लॉक मंत्री श्री रमेश राम द्वारा किया गया। बैठक में विभिन्न विद्यालयों से आए पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी शिक्षक साथी कार्य पर जाने से पूर्व अपने संस्था अध्यक्ष को लिखित सूचना देंगे। साथ ही संस्था अध्यक्षों से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शिक्षक साथी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट से संपर्क कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को प्रेषित पत्र पर भी चर्चा हुई, जिसमें विकासखंड ताड़ीखेत हेतु खंड शिक्षा अधिकारी के सप्ताह में कम से कम तीन दिन ब्लॉक मुख्यालय में बैठने की मांग की गई है, जिससे शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसरों में किसी संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश पर संबंधित प्रधानाचार्य द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कराने पर भी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  २३वें‌ दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आयोजित हुई अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता

कार्यकारिणी ने सभी वर्गों एवं स्तरों पर पदोन्नति तथा स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र संपन्न किए जाने की मांग उठाई। अंतरमंडलीय स्थानांतरण से वंचित शिक्षकों के प्रकरणों पर भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। विद्यालयों की सुगम-दुर्गम श्रेणीकरण संबंधी लंबित मामलों को लेकर जिला कार्यकारिणी को पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी। आगामी मई अथवा जुलाई माह में विकासखंड के सभी प्रभारी प्रधानाचार्यों एवं खंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक कार्यकारिणी ताड़ीखेत के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला हैड़ाखान मंदिर में शारदीय नवरात्र में देसी -विदेशी श्रद्धालुओं की आमद, दूसरे दिन भी जगदम्बा महायज्ञ में हुए शामिल

बैठक में संरक्षक डॉ. ललित चंद पाठक, उपाध्यक्ष श्री अनूप चंद दास, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम बोरा, महिला संयुक्त मंत्री श्रीमती सुधा शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री मोहन लटवाल, प्रचार मंत्री श्री मनमोहन देव, श्री संतोष भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह द्वारा आयुर्वेद से संबंधित उपयोगी जानकारी भी साझा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad